
Tonk – पूर्णाहुति के समय हुई हल्की वर्षा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में कन्या पूजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। गुरुदेव पंडित राजकुमार शर्मा एवं यजमानों ने छोटी-छोटी कन्याओं का देवी स्वरूप मानकर पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात विशाल महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें मालेगांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। दीपों की अलौकिक आभा और जयघोषों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। महायज्ञ के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की आंखें नम दिखाई दीं। भक्तों ने भावुक होकर गुरुदेव पंडित राजकुमार शर्मा को विदाई दी। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में गुरुदेव ने राष्ट्रवाद, सनातन संस्कृति और युवा शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए युवाओं को राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, धर्म और राष्ट्र की रक्षा हेतु आगे आने का आह्वान किया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
