Tonk // राजीव गांधी महाविद्यालय में रैगिंग फ्री एजुकेशन पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
Tonk // राजीव गांधी महाविद्यालय में रैगिंग फ्री एजुकेशन पर जागरूकता शिविर, छात्रों को कानून व अधिकारों की जानकारी दी गई

Tonk – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सोमवार को राजीव गांधी महाविद्यालय में “रैगिंग फ्री एज्युकेशनः फीयर फ्री एज्युकेशन” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एडीजे व प्राधिकरण सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने यूजीसी एंटी रैगिंग नियम, शिकायत तंत्र और राष्ट्रीय एंटी रैगिंग हेल्पलाइन 1800-180-5522 की जानकारी देते हुए कहा कि रैगिंग मजाक या परंपरा नहीं, बल्कि गंभीर अपराध है, जो विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। शिविर में विद्यार्थियों को कानूनी सहायता, शिकायत प्रक्रिया, साइबर सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह निषेध कानून, बाल श्रम निषेध तथा महिला एवं बाल अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता बुद्धराम चौधरी ने किया। इस दौरान अधिवक्ता किरण गुर्जर, पीएलवी चन्द्रकला शर्मा सहित महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट