Beawar // नौतपा में आर्य समाज ब्यावर की मानव सेवा, राहगीरों को बांटा शीतल जल और ठंडे पेय

Beawar – नौतपा की भीषण गर्मी और तपते मौसम के बीच आर्य समाज, ब्यावर द्वारा मानव सेवा का प्रेरणादायी कार्य निरंतर जारी है। श्रद्धानंद बाजार स्थित आर्य समाज के निःशुल्क जल सेवा मंदिर पर रामनवमी से शुरू हुई शीतल जल सेवा इन दिनों नौतपा के दौरान विशेष रूप से आमजन को राहत पहुंचा रही है। आर्य समाज के मंत्री राजेंद्र काबरा ने बताया कि नौतपा के दौरान सूर्य की तीव्र तपिश और बढ़ते तापमान को देखते हुए संस्था द्वारा प्रतिदिन शाम 5 बजे से श्रद्धानंद बाजार से गुजरने वाले राहगीरों, बाजार में खरीदारी करने आए ग्रामीणों तथा शहरवासियों को शीतल जल के साथ ठंडे पेय पदार्थ वितरित किए जा रहे हैं। इस सेवा का उद्देश्य भीषण गर्मी से लोगों को राहत प्रदान करना और मानव सेवा के संस्कारों को आगे बढ़ाना है।

Beawar – नौतपा के तीसरे, चौथे एवं पांचवें दिवस पर श्रीमती रेखा-सुनील बाहेती परिवार, मनीष जैन परिवार तथा रूद्रदेव झवर परिवार के सहयोग से शीतल जल के साथ नींबू शिकंजी और कैरी का ठंडा पेय वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया तथा आर्य समाज के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की। आर्य समाज पदाधिकारियों ने बताया कि यह विशेष सेवा अभियान आगामी 2 जून तक जारी रहेगा। समापन दिवस पर विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात भी प्रत्येक रविवार तथा विशेष अवसरों पर शीतल पेय एवं जल सेवा की निरंतरता बनाए रखी जाएगी। सेवा कार्य में प्रधान भूदेव आर्य, मंत्री राजेंद्र काबरा, ओमप्रकाश नवाल, रूद्रदेव झवर, अभयदेव आर्य, वैभव तोषनीवाल, सुनील बाहेती, सुशील झवर, रेखा बाहेती, मंजू जांगिड़, रामकरण शर्मा एवं शक्रुधीन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए आर्य समाज द्वारा संचालित यह अभियान नौतपा की प्रचंड गर्मी में जरूरतमंदों के लिए राहत और संवेदना का सशक्त उदाहरण बन रहा है।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न