DUNGARPUR // पादरड़ी बड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न

DUNGARPUR – ग्राम पंचायत पादरड़ी बड़ी में विधायक शंकरलाल डेचा के मुख्य आतिथ्य तथा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल की अध्यक्षता में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश सुथार, भारतेंदु व्यास, हितेश रावल, चंदन सिंह चौहान, कमलकिशोर व्यास, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र परमार एवं पंचायत समिति सदस्य विनोद मकवाणा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से निम्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया—
नवा टापरा आंगनवाड़ी भवन — ₹5 लाख
सरोदा से भासौर वाया पड़वा डामर सड़क चौड़ीकरण कार्य — ₹10 करोड़
पीएचसी पादरड़ी बड़ी भवन — ₹1 करोड़ 43 लाख
https://youtu.be/voaWRrOD_N8
DUNGARPUR – पीएम विद्यालय पादरड़ी बड़ी में कक्षा कक्ष निर्माण — ₹13 लाख
33/11 केवी जीएसएस पादरड़ी बड़ी — ₹50 लाख
बालक आश्रम छत्तावास कंडोला — ₹2 करोड़ 42 लाख
•सार्वजनिक चौक एवं बस स्टैंड पादरड़ी बड़ी — ₹5 लाख
सीसी सड़क निर्माण — ₹10 लाख
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए विधायक का भव्य स्वागत किया। इसी क्रम में पंचायत समिति सदस्य विनोद मकवाणा के नेतृत्व में नवा टापरा के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं ने विधायक शंकरलाल डेचा के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय आदिवासी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
डूंगरपुर से तेज सिंह राठौड़ की रिपोर्ट
https://youtu.be/EAgSj6YfscI