DUNGARPUR // प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराडी का दौरा, सर्किट हाउस में की पत्रकार वार्ता, सांसद राजकुमार रोत व कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा पर साधा निशाना

DUNGARPUR
DUNGARPUR – सर्किट हाउस मे टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि बजट में हर आम, गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं, बुजुर्गों ओर कर्मचारियों का ख्याल रखा गया है। विधानसभा में लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि गणेश घोघरा गुंडागर्दी पर उतर आए है। एक जनप्रतिनिधि का ऐसा स्वभाव नहीं होना चाहिए। उनका तरीका ठीक नहीं है। कई बार वे अधिकारियों से उलझ जाते हैं। उनसे झगड़ने लग जाते हैं। यह राजनीतिक व्यक्ति का काम नहीं है। जनता का चुनाव हुआ जिम्मेदार व्यक्ति को ऐसा नहीं करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि मुझ पर जो आरोप लगाए हैं उसे लेकर मैंने विधानसभा में ही उन्हें खुली चुनौती दी थ
DUNGARPUR – उन्होंने कहा कि गणेश घोगरा अगर एक बाप की औलाद है तो 1 रुपए का भी आरोप साबित करके बता दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा या वे राजनीति छोड़ने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा मां- बड़ी का काम जब शुरू किया था। उसी समय सभी को निर्देश दिए गए थे कि पैसा लेने और देने वाला दोनों ही जिम्मेदार होंगे। मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने डूंगरपुर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओर विधायक गणेश घोघरा पर निशाना साधते हुए कहा कि घोघरा पंचायत समिति डूंगरपुर में क्वार्टर नंबर 9 में किसके इशारे पर ओर किसके कहने पर रह रहे है। ये बताए।
DUNGARPUR – 2022-2023 में ये क्वार्टर किसी के नाम पर अलॉट था। उस समय तक वह किराया और बिल भरता था। लेकिन 2023के बाद से अब तक इसका न तो बिजली बिल भरा है और न ही किराया। ये अवैध नहीं तो ओर क्या है। गणेश घोघरा के नाम पर जमीन घोटाले की 2 एफआईआर भी दर्ज है। मंत्री ने दोनों एफआईआर की कॉपी दिखाते हुए कहा कि एक एफआईआर 13 मार्च 2024 ओर दूसरी 18 मई 2022 को दर्ज है। अगर वे झूठे आरोप लगा रहे है तो उनके सभी घोटालों की पूरी जांच होगी। मनरेगा में कितनी गड़बड़ियां की है। काम नहीं हुए ओर पैसा उठा लिया।
DUNGARPUR – राजकुमार रोत ।मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजकुमार बताए कि कौनसे खेत में नोटो की खेती की। जो 5 साल में करोड़पति बन गए। वे सिर्फ आरोप लगाकर गुमराह करने की बाते करते है। उनका एक विधायक जयकृष्ण पटेल विधानसभा में प्रश्न लगाने के लिए 10 करोड़ रुपए मांगता है और धमकाता है । लुट की दुकानें खोल रखी है। इनका बीपीवीएम का एक कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर पैसा मांग रहा था और पकड़ा गया। ये क्या है। इन पर कार्रवाई करो। मंत्री ने उन पर लगे सभी आरोपों को गलत पर बेबुनियाद बताया।
डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून