JAIPUR // बीजेपी प्रभारी का सख्त संदेश: हर कार्यकर्ता को मिलेगा काम, हर माह होगी समीक्षा

JAIPUR- आज मैंने नव नियुक्त पदाधिकारियों की बैठक ली, बीते तीन माह में क्या-क्या काम किया, उसकी मैंने समीक्षा की। जिनके पास काम नहीं था, उनके कामों को लेकर भी सुनिश्चित किया। कार्य के बंटवारे पर बातचीत हुई, संगठन के कामों के दायित्व पर बात हुई। हम हर माह बैठेंगे, प्रभार संबंधित रिपोर्ट ली…”नए जिले जहां बने थे वहां पदाधिकारियों को प्रभार देने की नियुक्ति को लेकर, प्रदेश अध्यक्ष को कह दिया है नई नियुक्ति को लेकर।”
प्रभारी ने वसुंधरा राजे को लेकर कहा- “वसुंधरा राजे ने अच्छी बात कही, वे आज भी लोकप्रिय हैं|

JAIPUR- सही कहा, शुद्ध कार्यकर्ताओं को नियुक्ति मिलनी चाहिए….”मैंने संगठन कार्य में हस्तक्षेप नहीं किया, आज मैंने सबसे परिचय लिया, एक-एक व्यक्ति को खड़ा करके पूछा, उसका संगठन में क्या योगदान है। नियुक्तियों में सबको समाहित नहीं किया जा सकता, फिर हम सबको कोई ना कोई कार्य देते हैं। जिसके पास भी काम करने का माद्दा है, उसे काम दिया जाता है।”
राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर राधामोहन दास ने कहा- “अभी ढाई साल बचे हैं, सामूहिक निर्णय के बाद निर्णय होते हैं। हमारे यहां बोलने-बोने कार्यकर्ता नहीं होते, हमारे यहां डरने वाले कार्यकर्ता नहीं हैं…”कांग्रेस के अंदर झगड़े हैं, बंदूकें हमारे ओर चलती हैं, लेकिन अशोक गहलोत के इंतजार शास्त्र का निशाना उनके अपनों की ओर है। वे जब सीएम थे, तब अपनी पार्टी का भट्ठा बैठाने में लगे रहते थे। उनके निशाने पर उन्हीं के सरकार के उप मुख्यमंत्री होते थे…
जयपुर से जयपाल सिंह की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140&sk=reels_tab
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ