SambharLake // शहरी-ग्रामीण सेवा शिविरों में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों प्रकरणों का मौके पर निस्तारण

SambharLake – राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका सांभर लेक द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 में आमजन की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके निकटतम स्तर पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। शिविर के दौरान 5 पट्टों का वितरण, 11 जन्म-मृत्यु पंजीकरण और 1 विवाह पंजीकरण सहित विभिन्न कार्य संपादित किए गए। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सफाई व्यवस्था और कर संबंधी शिकायतों की सुनवाई कर त्वरित कार्रवाई की गई। नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित शाखाओं को आवश्यक निर्देश दिए गए।

SambharLake – शिविर में उपस्थित नागरिकों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, रियायतों एवं छूटों की जानकारी भी प्रदान की गई। नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से आगामी शिविरों में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने लंबित कार्यों का निस्तारण कराने की अपील की है। ग्रामीण सेवा शिविर सिनोदिया मंगला पशु बीमा योजना के लाभ का तुरन्त भुगतान लाभार्थी को मिले 40,000/- , पंचायती राज द्वारा 22 पट्टे वितरित, 10 विभाजन, 63 त्रुटि शुद्धि सहित लगभग 300 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, साथ ही सैकड़ों लोगों को मेडिकल, आयुर्वेद की सुविधा का लाभ l
सांभर लेक से डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न