SAWAIMADHOPUR // सवाई माधोपुर में सुरो में पिरोया शाम को जमकर झूमे कैलाशा के गीतो पे लोग

SAWAIMADHOPUR – आज की शाम दशहरा मैदान सुरो की स्वर लहरियो का मैदान बन गया जहाँ कै़लाश खैर के गीतो पर जनता झूम उठी और पूरा मैदान नाचता नजर आया क्या नेता क्या अफसर और क्या जनप्रतिनिधि हर कोई कैलाशा के ताल में ताल मिलाकर झूमता नजर आया।
सवाई माधोपुर स्थापना दिवस पर सोमवार देर शाम को दशहरा मैदान में रणथम्भोर रागा म्यूजिकल नाईट कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सूफी गायक कैलाश खैर के गीतो पर सारा शहर झूम उठा। जिनमे कृषि मंत्री किरोडी़ लाल मीणा जिला कलेक्टर कानाराम सहित सम्पूर्ण प्रशासनिक अमला एवं जन प्रतिनिधि शामिल रहे। शाम को 7 बजे शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक प्रोग्राम चला। इससे पूर्व कैलाश खैर ने रणथम्भोर पार्क का भी भ्रमण किया जहाँ सैलानियो का भी खूब अभिवादन किया। सफारी के समय खण्डार प्रधान नरेंद्र चौधरी भी सथ रहे।
सवाईमाधोपुर से बिर्जेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित