The Chanakya TV Rajasthan

SOJAT // सुरेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ पर की गई 101 दीपकों की महाआरती

SOJAT // सुरेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ पर की गई 101 दीपकों की महाआरती

SOJAT
SOJAT

SOJAT – शहर के सुरेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ पर आयोजित 101 दीपकों की महाआरती के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला। आयोजन के तहत बड़ी संख्या में श्रद्धालु, एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन से संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। महाआरती से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने तीर्थ स्थलों के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। इससे पहले मुरली मनोहर महिला मित्र मंडल की महिलाओं द्वारा सत्संग कार्यक्रम ‘आयोजित किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक खुशवीर सिंह ने कहा कि ऐसे पावन स्थलों पर आने से मन को आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है।

SOJAT

SOJAT – उन्होंने धार्मिक स्थलों के साथ-साथ प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण पर भी जोर दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने सुरेश्वर महादेव तीर्थ क्षेत्र को ऋषि-मुनियों की प्राचीन तपोस्थली बताते हुए कहा कि यहां आने से आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने इसके समुचित विकास के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता जताई। समारोह के दौरान गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास, महालक्ष्मी ट्रस्ट, चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन, बुढ़ायत माता मंदिर व्यवस्था समिति, वरिष्ठ नागरिक समिति, पेंशनर समाज, अभिनव कला मंच, सोजत सेवा मंडल, भारत विकास परिषद आदि संस्थाओं के सदस्यों का बहुमान किया।
चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन सोशियो के ग्लोबल अध्यक्ष अनोपसिंह सिंह लखावत ने कहा कि यह तपोभूमि श्रद्धालुओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती है।

 

SOJAT – चेयरमैन प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुंम ने बताया कि सुरेश्वर महादेव क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष सुरेश ओझा ने सोजत को ऋषि-मुनियों की पावन धरती बताते हुए इसके गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। अखिल भारतीय गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास के अध्यक्ष सुरेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि इस तपोभूमि का कण-कण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण है। पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने धार्मिक आयोजनों को आत्मिक शांति का माध्यम बताया। इस अवसर पर बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल के एमडी मदन गहलोत ने मंदिर परिसर में ट्यूबवेल की व्यवस्था कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में निहाल कंवर, मंजू लखावत, विकास अधिकारी सुरेश कविया,भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर,,देवीलाल सांखला,गोरधनलाल गहलोत, पुजारी हरीश त्रिवेदी सहित कई गणमान्यजन थे। कार्यक्रम का सरस संचालन चेतन व्यास व पुष्पराज मुणोत ने किया।

सोजत सिटी रिपोर्टर नथाराम बोराणा

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

Exit mobile version