The Chanakya TV Rajasthan

TONK // केरवालिया में शक्ति केंद्र भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

TONK // केरवालिया में शक्ति केंद्र भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

TONK
TONK

TONK – भारतीय जनता पार्टी मंडल कवाई की शक्ति केंद्र भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बुधवार को हनुमान मंदिर परिसर केरवालिया में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह हाडा ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री लक्ष्मीनारायण केरवालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त करना तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना रहा।

TONK – मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह हाड़ा ने कहा कि भाजपा विचारधारा और संगठन की शक्ति से चलने वाला दल है। हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा है और वही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब बूथ से लेकर मंडल तक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ काम करता है, तब भाजपा को कोई भी शक्ति पराजित नहीं कर सकती। आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए हम हर लक्ष्य को हासिल करेंगे और जनसेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

 

TONK – वहीं जिला महामंत्री लक्ष्मीनारायण केरवालिया ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यकर्ताओं को पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ संगठनात्मक कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत होते हैं और उनकी सक्रियता से ही चुनाव में हार-जीत का निर्णय होता है। बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही भाजपा की सफलता की कुंजी है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करें। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, मतदाता संपर्क, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।

TONK – इस दौरान में प्रदीप नागर, सत्यनारायण सहरिया सरपंच, गिर्राज शर्मा, चंचल नागर, दयाराम, नेमीचंद नागर, सुरेंद्र नागर, हरि सिंहजी, कमल नागर, सियाराम, हुकम सिंह सरसोदिया, सोनू, प्रवीण, ओम, मनीष, रामलाल, धनराज, रामनिवास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिनRAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

Exit mobile version