The Chanakya TV Rajasthan

TONK // मकरसंक्रांति का पर्व जिले भर में दान-पुण्य कर मनाया गया

TONK // मकरसंक्रांति का पर्व जिले भर में दान-पुण्य कर मनाया गया

TONK
TONK5

TONK –  शहर में पिछले 13 वर्षो से बिना किसी अस्तित्व के सिर्फ व्हाट्सप पर संचालित मोदी फेन्स क्लब द्वारा आज
14 जनवरी मकर सक्रांति पर गौ-सेवा महोत्सव का आयोजन किया गया।। ग्रुप की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मोदी फेन्स क्लब लगभग 85 मित्रों का एक राष्ट्रवादी विचारधारा का सोशियल व्हाट्सप ग्रुप है, जिसके द्वारा पिछले 13 वर्षों में 25 लाख रुपये से भी ज्यादा के सेवा कार्य सामाजिक कार्य तथा सांस्कृतिक रचनात्मक कार्य किये जा चुके है।ग्रुप द्वारा प्रति वर्ष निर्जला एकादशी पर 25 हजार ग्लास शुद्ध केसर इलायची के शर्बत से जन सेवा की जाती है ।

TONK

TONK – ग्रुप द्वारा अब तक पक्षियों के लिए पांच हजार परिंडे लगवाए जा चुके है। 300 के लगभग गौ-जल सेवा की टँकीया लगवाई जा चुकी है। कोरोना काल में सैंकड़ो परिवारों को गुप्त रूप से लाखों रुपयों का राशन सहयोग किया जा चुका है। 2 वर्ष पूर्व रीट एग्जाम में आये सैंकड़ो परीक्षार्थियों की भोजन सेवा, ब्लड डोनेशन केम्प, कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता, परिंडा चित्रण प्रतियोगिता, मकर सक्रांति पर गौ-सेवा जैसे निरन्तर कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे है। इस मकर सक्रांति पर्व पर आज ग्रुप में सभी सदस्यों के सहयोग से लगभग 15 किवंटल गुड़ की लापसी बनवाई गई है, जिससे टोंक शहर की सभी गौ-शालाओं में लगभग 1500 गौ-माता की सेवा की गई।।

TONK – ग्रुप एडमिन एवं समाज सेवी भगवान भण्डारी ने इस मकर सक्रांति पर सभी सनातनियों से नियमित गौ-सेवा का संकल्प लेने का आग्रह किया है

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

Exit mobile version