TONK // “पन्नाधाय महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर, खेल प्रतियोगिताओं व सामाजिक गतिविधियों का आयोजन”

TONK – पन्नाधाय महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ महाविद्यालय निदेशक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने किया।। शिविर के चतुर्थ दिवस पर खो खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राओं को निशुल्क बाग वितरित किए गए।।इस अवसर पर निदेशक चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा करने का अवसर मिलता है। बच्चों को समाजसेवा के प्रति जागरूक करना ही एनएसएस का उद्देश्य है।इस प्रकार के शिविर छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं।
TONK – उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण की प्रयोगशाला है। उन्होंने कहा कि एनएसएस का मूल उद्देश्य युवाओं को समाज से जोड़ना, उनमें सेवा, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना है।जब युवा समाज के लिए सोचने लगते हैं, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ चंचल गर्ग ने बताया कि शिविर के दौरान सात दिन में स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, श्रमदान, योग, व्यक्तित्व विकास व सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विविध गतिविधियां करवाई जाएगी।
TONK – इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक देशराज सिंह, शिविर प्रभारी रमा गौतम, अंकुश जैन, शारीरिक शिक्षक बनवारी योगी, नंदकिशोर प्रजापत, गणेश चौधरी, सुरेश गुर्जर, पवन साहू,हिना महावर, चंद्र प्रकाश सैनी, रेखा कुमारी, गजराज मीणा, शिमला मीणा, सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/p/The-Chanakya-Tv-Rajasthan-61580815528140/
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शनRAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित