TONK //श्याम मंदिर टोंक के पाटोत्सव पर निकाली कलश यात्रा

TONK – श्री श्याम मंदिर प्रबंध समिति के तत्वाधान में आयोजित श्री श्याम मंदिर टोंक के पाटोत्सव के चार दिवसीय आयोजन के अंतर्गत प्रथम दिवस श्री कंकाली माता मंदिर से श्री श्याम मंदिर टोंक तक भव्य निशान एवं कलश यात्रा निकाली गई।
TONK -मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र गर्ग एडवोकेट ने बताया कि श्री कंकाली माता मंदिर पर निशानों की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निशान यात्रा भव्य शोभायात्रा के रूप में रवाना हुई। निशान यात्रा में सैकड़ों पुरूष-महिलाएं हाथों में निशान लेकर लहराते हुए चल रहे थे।

TONK – निशान यात्रा में सबसे पहले ऊँटों पर नगाड़े एवं शहनाई वादन हो रहा था। उसके बाद घोड़े पर शाम निशान उठा, बालिकाएं चल रही थी। फिर बैंड, ढोल, डीजे एडीजे के पीछे सैकड़ो निशान हाथ में लिए महिला-पुरुष फिर ठाकुर जी की भव्य झांकी सजी थी। निशान यात्रा का जगह-जगह पर धार्मिक संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं एवं राजनीतिक मंडलों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।पूरे रास्ते भर व्यापारियों द्वारा निशान यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई एवं जगह-जगह ठाकुर जी की आरती की गई।
TONK -श्री श्याम मंदिर पहुंचने के बाद सभी श्याम प्रेमियों द्वारा ठाकुर जी के चरणों में निशान अर्पण किए गए, तत्पश्चात आरती की गई एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। निशान यात्रा में मणिकांत गर्ग, दिनेश चौरासिया, सुनील बंसल, देवेंद्र गर्ग, संजय अग्रवाल, शेलू गर्ग, अंशुल जैन, योगेश बंसल, सोनू बंसल, चिंकी अग्रवाल, बृजमोहन शर्मा सहित शहर के कई गणमान्य लोग युवा महिलाएं उपस्थित रहीं।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन