The Chanakya TV Rajasthan

TONK // यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा विवाह सम्मेलन का निमंत्रण

TONK // यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा विवाह सम्मेलन का निमंत्रण

टोंक जिले के टोडा रायसिंह उपखण्ड स्थित ग्राम माताजी की बावड़ी में आयोजित होने वाले यादव समाज के निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के कैबिनेट मंत्री (PHED) श्री कन्हैया लाल चौधरी से भेंट कर उन्हें सम्मेलन का निमंत्रण पत्र सौंपा।

यादव समाज के भामाशाह हनुमान जी पचेरीया के नेतृत्व में पहुंचे समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री महोदय से विशेष आग्रह किया कि वे समय निकालकर विवाह सम्मेलन स्थल माताजी की बावड़ी पहुंचें और नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करें। इस पर कैबिनेट मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने समाज के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे हर हाल में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे

मंत्री से हुई इस मुलाकात को लेकर समाज के लोगों में उत्साह और संतोष देखने को मिला। समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री महोदय के सकारात्मक आश्वासन पर उनका आभार व्यक्त किया और सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी भी साझा की।

 

TONK
TONK

इस अवसर पर यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल में
भामाशाह हनुमान जी पचेरीया,
रामकरण अमीन साहब,
बजरंगलाल यादव,
सूबेदार रामलाल यादव,
रामरतन जी यादव,
कजोड़मल खोला (पूर्व अध्यक्ष),
गंगाधर जी (पूर्व अध्यक्ष),
हरलाल जी कचोलिया,
अशोक जी यादव (सुनारी),
बजरंग जी यादव,
कमलेश जी विचारस,
शंकर जी यादव (बावड़ी),
रमेश यादव (गडोपाट)
सहित अनेक समाज बंधु मौजूद रहे।

समाज के सदस्यों ने कहा कि मंत्री महोदय की सहमति से सम्मेलन की गरिमा और भी बढ़ेगी। अंत में सभी समाज बंधुओं ने मंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया और सम्मेलन को लेकर आश्वस्त नजर आए।

 

 

 

 

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

Exit mobile version