सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकलेगी जिला स्तरीय पदयात्रा
TONK// युवा शक्ति संग टोंक में मनाई जाएगी लौह पुरुष की 150वीं जयंती

TONK// सरदार पटेल की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में 7 नवम्बर को जिला स्तरीय पदयात्रा को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय पर प्रेस वार्ता की।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया की सरदार पटेल भारत की आत्मा है। जिन्होंने सभी रियासतों को एक सूत्र पिरोकर भारत को एकजुट करने का काम किया। यह यात्रा एक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को एकता की शक्ति का अनुभव कराना है।

TONK// चौहान ने बताया कि टोंक में यह यात्रा 7 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। यह यात्रा प्रात: 10 बजे रा.उ.मा.वि. कोठी नातमाम विद्यालय से प्रारम्भ होकर – सवाईमाधोपुर चौराहा – बड़ा कुआ- नौसे मियां का पुल – काफला बाजार- पांच बत्ती –सुभाष बाजार – घंटा घर – पटेल सर्किल तक जाएगी।चौहान ने बताया कि इस पदयात्रा में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी रहेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है।
TONK// यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक, सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। खासकर अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यूनिटी मार्च भारत सरकार और माय भारत की पहल है, जो लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है।
सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
TONK// इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रगान, सरदार पटेल की प्रतिमा/चित्र पर श्रद्धांजलि युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, “गर्व से स्वदेशी” संकल्प भी दिलवाए जाएंगे। एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद किया जायेगा।पदयात्रा के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा/चित्र पर श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर भारत शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रमाणपत्र वितरण होगा।इस कार्यक्रम में, स्थानीय प्रशासन, माय भारत, एन एस एस और एन सी सी के साथ शिक्षा विभाग, स्काउट गाइड एवं जिला टोंक के लगभग 500 युवा प्रतिभागी भाग लेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, बबलू टैंकर,कार्यक्रम जिला संयोजक लोकेश गुप्ता, देवराज गुर्जर,पंकज पहाड़िया,मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी,पार्षद राहुल गुर्जर जिला युवा अधिकारी, कुमार मधुकर माय भारत केंद्र टोंक,रोहिल कुमार कट्टा, लेखा कार्यक्रम सहायक,डॉ रजनी चौहान, एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी, वनस्थली विद्यापीठ, सहित अन्य मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/thechanakyatvrajasthan15/
https://www.facebook.com/professional_dashboard/overview/
TONK// भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाडोलिया चुनाव प्रचार के दौरान घायल