TONK // सांसद कार्यालय में साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन

TONK – टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरीश चन्द्र मीना के निर्देशानुसार गुरूवार को सांसद कार्यालय टोंक में राष्ट्रीय निगमों की विभिन्न ऋण योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवाने हेतु जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 227 व्यक्तियों ने आवेदन किया था, जिसमे से एस. सी. वर्ग के 75, एस. टी. वर्ग के 69, ओ. बी. सी. वर्ग के 44, विशेष योग्यजन वर्ग के 23, स्वच्छकार वर्ग के 16 आवेदन है, इनमें टोंक ब्लॉक से 85, टोड़ा-मालपुरा ब्लॉक से 18, देवली-उनियारा ब्लॉक से 65 एवं निवाई-पीपलू ब्लॉक से 59 लोगों ने आवेदन किया था,
TONK – निगम की ऋण योजनाओं में माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस योजना (एमसीएफ), महिला समृद्धि योजना, डेयरी योजना, स्माल बिजऩेस योजना, जनजाति महिला अधिकारिता योजना एवं ग्रीन बिजऩेस योजना शामिल है, आवेदित आशार्थियों में से 180 उपस्थित आशार्थियों का जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा साक्षात्कार लिया गया। कार्यक्रम में अनुजा निगम के अधिकारियों द्वारा ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा बताया कि इन 180 उपस्थित आशार्थियों में से 74 पात्र व्यक्तियों को उक्त योजनाओं में ऋण उपलब्ध करवाया जाना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के पात्र व्यक्तियों को राष्ट्रीय निगमों की ऋण योजनाओं के अंतर्गत स्वरोजगार, व्यवसाय एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए रोजगार हेतु ऋण प्रदान कर समाज की मुख्य धारा में जोडऩा है
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
UGC//अधिसूचना के विरोध में भरी हुंकार, PM के नाम ज्ञापन सौंप इसे बताया काला कानून