TONK // ज्योतिष शिरोमणि सम्मान से नवाजे गए विद्वान, सेमिनार में दिखा ज्ञान का संगम

TONK – मेवाड़ यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय गंगरार चित्तौडग़ढ़ राजस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सेमिनार दो दिवसीय अधिवेशन 14 व 15 मार्च को आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश के ज्योतिष विदवानो आचार्यों द्वारा भाग लिया। ज्योतिष सेमिनार में वर्तमान परिवेश में त्योहारों का दो प्रकार से होने पर विशेष परिचर्चा की गई। शास्त्र पंचाग मतभेद के बारे में विभिन्न मतभेदों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान सक्रिय चर्चा की गई। महर्षि बाबूलाल शास्त्री ने शोध पत्र भेजकर दो त्यौहार होने एवं ज्योतिष क्षेत्र में त्योहारों को एक साथ करने के लिए विशेष सुझाव दिये, इन मतभेदों को दूर करने के लिए ज्योतिष के कुछ तथ्य प्रस्तुत किये ।
TONK – पं. बालकिशन शर्मा ने सामूहिक रूप से त्योहारों को एक साथ मनाऐ जाने के लिए बल दिया। मेवाड़ यूनिवर्सिटी चितौडग़ढ़ के कुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार गदीया एवं कुलपति प्रो. डॉ. आलोक मिश्रा एव विभागीय अध्यक्ष ज्योतिष विभाग डॉ. ओमप्रकाश शर्मा द्वारा एवं फ्यूचर पॉइंट के निदेशक अरुण बंसल दिल्ली एवं लाल धागे वाले पंडित जयप्रकाश दिल्ली से उत्तराखंड से नवल किशोर जयपुर से रमेशगुरु कुमावत ने भाग लिया। महर्षि बाबूलाल शास्त्री एवं डॉ बालकिशन शर्मा को विशेष उल्लेखनीय योगदान के लिये ज्योतिष शिरोमणि उपाधि से सम्मानित किया गया ।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्नराजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ