Tonk – टोंक जिले की देवली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नयागांव में ग्राम रथ अभियान के तहत जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में मंगलवार को संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी एवं स्थानीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर भी मौजूद रहे। संध्या चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को अवगत करवाया। चौपाल में 86 परिवाद प्राप्त हुए। सांसद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 के विकसित भारत की दिशा में निरन्तर आगे बढ़ रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग को लाभांवित कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा हैं। विगत 12 सालों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बुनयादी ढांचे में बड़ा परिवर्तन आया है। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जनसहभागिता दोनों को बढ़ावा मिल रहा है।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
