Tonk // करोड़ों रुपयों के सट्टा में सात व्यक्तियों को दबोचा

Tonk – जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में अवैध जुआ-सट्टे के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा बडी कार्यवाही को गई। डीएसटी टीम टोंक व पुलिस थाना पुरानी टोंक की संयुक्त कार्यवाही
में हिस्ट्रीशीटर के घर से छापामार कार्यवाही के दौरान कल्याण, मिलन, मधुर सट्टे का पूरे राजस्थान के हैंडलर को करोडो रूपये के हिसाब किताब के साथ दबोचा है।
पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार जिनके कब्जे से 1लाख 30हजार 330 रूपये नकद सट्टा राशि, फोन पे पर सट्टे का लेनदेन राशि कुल जमा राशि 6लाख 4हजार 1442 रूपये, 26 मोबाईल फोन, एक टेबलेट, 14 केलकुलेटर, हिसाब किताब की कुल 60 डायरिया, 6 एटीएम, पासबुकें तथा चेकबुक के साथ 6 माह का करीबन 6 करोड 60 लाख से अधिक का हिसाब किताब बरामद किया गया है।
पुलिस ने मौके से एक स्विफट गाडी आरजे 08सीबी 5232 व 3 मोटर साईकल जप्त की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार रतनलाल भार्गव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक, मृत्यजय मिश्रा उप अधीक्षक टोंक सुपरविजन में ओमप्रकाश , नेमीचन्द पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पुरानी टोंक के नेतृत्व में गठित टीम ने सुनियोजित तरीके से पुलिस थाना पुरानी टोंक ईलाके में
स्थित मकान से छापामार कार्यवाही को अंजाम देते हुए सट्टे का मुख्य आरोपी सहित नैनवा बूंदी सहित साधा दर्जन आरोपियों के साथ मिलकर कल्याण, मिलन, मधुर सट्टे का बडे स्तर पर संगठित रूप से संचालन कर रहा था। जिसको टोंक पुलिस की इस कार्यवाही से नाकाम किया गया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न