Tonk // टोंक में ACB का बड़ा ट्रैप: जेवीएनएल AEN और दलाल 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tonk – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोक इकाई द्वारा शुक्रवार को कार्यवाही करते हुये आरोपी जयपुर विद्युत वितरण निगम टोंक के सहायक अभियंता नवनीत सिंह गुर्जर सहित एक दलाल को 20हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को नवनीत सिंह गुर्जर पुत्र ब्रजराज सिंह ( 44 ) निवासी मकान नम्बर 79/38 मानसरोवर पुलिस थाना शिप्रापथ, जयपुर शहर हाल सहायक अभियंता जेवीएनएल टोंक व मोहम्मद शाजिम पुत्र मोहम्मद आबिद ( 32) निवासी वार्ड नम्बर 32, कालीपलटन पुलिस थाना कोतवाली टोंक जिला टोंक हाल कम्प्यूटर ऑपरेटर जेवीएनएल टोंक (दलाल) को 20,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोक को एक शिकायत इस आशय की मिली कि 4जून 2026 को परिवादी के घर पर विद्युत विभाग की टीम आयी तथा परिवादी के घर का मीटर की फोटो खीच करके मीटर को खोलकर ले गये तथा परिवादी को नवनीत गुर्जर ए.ई.एन. विद्युत विभाग टोंक द्वारा वी.सी.आर. भरने की धमकी देकर तथा घर का मीटर देने की एवज में 25000 रूपये रिश्वत राशि मांग करके परिवादी को परेशान किया जा रहा था। 4जून 2026 को वक्त मांग सत्यापन आरोपी द्वारा 25000 रूपये रिश्वत राशि की मांग की गई तथा परिवादी द्वारा कम किए जाने की कहने पर 20,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग करके रिश्वत राशि लेने की सहमति दी।
Tonk – जिसके बाद एसीबी के नारायण टोगस उप महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज अजमेर के सुपरवीजन में टी.एल.ओ. ऋषिकेश मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोक ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी नवतीन सिंह गुर्जर हाल सहायक अभियंता जेवीएनएल टोंक ने परिवादी को अपने कार्यालय में पदस्थापित सहयोगी आरोपी मोहम्मद शाजिम हाल कम्प्यूटर ऑपरेटर, जेवीएनएल टोंक (दलाल) को रिश्वत राशि 20000 रूपये देने की कहने पर परिवादी ने रिश्वत राशि मोहम्मद शाजिम को दी। आरोपी मोहम्मद शाजिम (दलाल) द्वारा परिवादी से रिश्वत राशि अपने हाथों से प्राप्त कर गिनकर अपनी पेंट की पीछे की दाहिनी जेब में रखी। जहाँ से रिश्वत राशि बरामद हुई। आरोपीगणों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमाला के सुपरवीजन में आरोपीगणों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज करके अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न