Tonk // टोंक जिला कारागृह में योग शिविर आयोजित, 105 बंदियों ने किया योगाभ्यास

Tonk – अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2026) के उपलएक्ष्य में चल रहे 21 दिवसीय योग कार्यक्रम के दूसरे सप्ताह में सोमवार को जिला कारागृह, टोंक में बंदियों को योग का महत्व बताया । उन्होंने बंदियों को योग, ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बंदियों को नियमित रूप से योग एवं ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। न्यायाधीश ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुपालन में आगामी 21 दिनों तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक द्वारा किशोर न्याय बोर्ड, वृद्धाश्रमों, विशेष योग्यजनों के निवास स्थलों, कारागृहों, पुनर्वास संस्थानों एवं अन्य संबंधित संस्थाओं में योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण, परामर्श, जीवन कौशल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सामाजिक पुनर्वास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। सचिव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य योग के माध्यम से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
Tonk – कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक साकिब एवं सहायक विधिक सेवा प्रतिरक्षा अधिवक्ता बुधराम चौधरी द्वारा योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास सत्र में आनापान ध्यान, श्वास जागरुकता एवं मानसिक एकाग्रता से संबंधित योग करवाए गए। जिस दौरान जेल कारापाल टोंक राजेश कुमार मीणा, चिकित्सक जसवन्त चौधरी, असिस्टेंट एलएडीसी बुद्धराम चौधरी सहित एवं डीएलएसए कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बंदियों को योग एवं ध्यान के नियमित अभ्यास के लाभों की जानकारी प्रदान कराई गई तथा आगामी 21 दिनों तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। जिला कारागृह टोंक में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में कुल 105 बंदी उपस्थित मिले।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न