Tonk // टोंक में गरजी कर्मचारी जागृति यात्रा, मांगें नहीं मानी तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

Tonk – अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने राज्य की भाजपा शासित सरकार से दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन होगा। महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ की अगुवाई में राज्य में कर्मचारियों की मांगो के समर्थन में निकाली जा रही “कर्मचारी जागृति यात्रा” बुधवार को टोंक पहुंची।इस यात्रा के प्रति जिले में कर्मचारियों का अभूतपूर्व उत्साह और जनसमर्थन देखने को मिला। कर्मचारियों ने यात्रा का स्वागत करते हुए अपनी लंबित मांगों के समर्थन में एकजुटता का परिचय दिया ।साथ ही सरकार तक अपनी आवाज बुलंद तरीके से पहुँचाई। यात्रा बुधवार को सवाईमाधोपुर से रवाना होकर टोंक पहुँची। टोंक जिले में कर्मचारियों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होकर ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। कर्मचारियों ने साफ संदेश दिया कि अब उनकी जायज एवं वर्षों से लंबित मांगों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के समक्ष कर्मचारियों की लंबित एवं न्यायोचित मांगों को प्रभावी ढंग से रखना है।
Tonk – कर्मचारी संयुक्त महासंघ(एकीकृत)के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कर्मचारियों को संगठन में ही शक्ति है का मूलमंत्र देते हुए कहा कि यदि अपनी मांगे मनवाना है तो संगठित होना ही पड़ेगा।उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की सहृदयता को इतना हल्के में नहीं लें ।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि कर्मचारियों एकजुट होकर खड़ा हो गया तो सरकार के लिए बड़ा संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों की हुंकार यात्रा के दौरान महासंघ के मांग पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि आरजीएचएस के निजीकरण को तत्काल रोका जाए, सरेंडर लीव का भुगतान तत्काल जारी करने तथा 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष चयनित वेतनमान का लाभ देने, बजट घोषणाओं को लागू करने, संविदा एवं ठेका कर्मियों को नियमित करने, पदोन्नति में दो वर्ष की छूट बिना शर्त लागू करने तथा वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारियों जैसे आइसोलेट संवर्गों को पदोन्नति पर आर्थिक लाभ देने सहित 25 सूत्रीय मांग पत्र की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न