Tonk // पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़ो: मीणा समाज का प्रदर्शन, सरकार को आंदोलन की चेतावनी

Tonk – पांचना बांध मामले में राजस्थान आदिवासी मीना सेवा संघ टोंक की अगुवाई में मीना समाज के लोगों ने सोमवार को टोंक जिला कलेक्ट्रेट पहुंच करके प्रदर्शन किया।जिन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पांचना बांध से कमाण्ड क्षेत्र की नहरों में पानी खोलने एवं उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष शिवजी लाल मीना की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि पांचना बांध एवं इससे जुड़े कमाण्ड क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान किए जाने के लिए तत्काल प्रभाव से कार्यवाही किया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पाचना बांध वर्ष 2006 से तत्कालीन भाजपा की वसुन्धरा सरकार के समय बन्द किया गया था जो आज तक अनवरत रूप से बिना किसी उचित कारण के बंद पड़ा हुआ है।जिस कारण कमाण्ड क्षेत्र के हजारों किसान सिंचाई एवं पेयजल से वंचित हैं। इस मामले में कमाण्ड क्षेत्र के किसानों ने एक जनहित में याचिका भी दायर की थी जिसमें न्यायालय ने 1मई 2026 को स्पष्ट आदेश पारित करके राज्य सरकार को कमाण्ड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने के निर्देश दिए हैं। मीणा ने बताया कि इसके बावजूद आज तक आदेशों की पालना नहीं की गई है। जिस कारण कमाण्ड क्षेत्र के किसान पानी से महरूम है जो कि उनके साथ सरासर अन्याय है।
Tonk – उन्होंने कहा कि कमाण्ड क्षेत्र के तमाम सर्व समाज के किसानों की मांग है कि उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करते हुए तत्काल नहरों में पानी छोड़ा जाए। राजस्थान आदिवासी मीना सेवा संघ टोंक ने चेतावनी दी है कि अन्यथा बीसलपुर बांध से जयपुर-अजमेर पानी सप्लाई को रोकने के लिए आन्दोलन करेंगे। उन्होंने ज्ञापन में लिखा है कि बांध में इन किसानों की भूमि अवाप्त हुई है इसलिए बांध पर हमारा अधिकार है तो फिर बीसलपुर बांध से जयपुर-अजमेर के लिए जाने वाले पानी को रोकने की मांग हमें क्यों नहीं करनी चाहिए?उन्होंने कहा है कि सरकार को चाहिए कि ऐसे भ्रामक तर्कों को तत्काल खारिज करके न्यायालय के आदेशों एवं विस्थापित नियमों के अनुरूप कमाण्ड क्षेत्र के किसानों को उनका अधिकार दिलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष शिवजी राम मीना,सुखलाल मीना,पूर्व सरपंच महावीर मीणा,कन्हैया लाल मीणा,घनश्याम,रामलाल मीना,रामकरण मीणा,तुलसीराम मीणा,हनुमान,भरतलाल,कमलेश, बी एल मीणा,मोतीलाल आदि शामिल थे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न