Tonk // भारतीय किसान संघ टोंक की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

Tonk – भारतीय किसान संघ जिला टोंक की मासिक बैठक सोमवार, दिनांक 15 जून 2026 को कृषि उपज मंडी समिति टोंक के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। बैठक जयपुर प्रांत स्वरोजगार प्रमुख श्री मोती सिंह के मुख्य आतिथ्य, संभागाध्यक्ष श्री पोखर लाल के विशेष आतिथ्य, जिला अध्यक्ष श्री रमेश चंद जाट की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री श्री विनय सिंह ताखर के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ संगठन ध्वज वंदन के साथ किया गया। बैठक में प्रांत द्वारा निर्धारित विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों, किसान हितों से जुड़े मुद्दों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि मोती सिंह ने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों के अधिकारों, स्वावलंबन एवं समृद्ध कृषि व्यवस्था के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए पदाधिकारियों को अधिक सक्रियता से कार्य करने की प्रेरणा दी।
Tonk – बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संगठन विस्तार का लक्ष्य दिया गया। राम गोपाल रोलानिया (जिला सह मंत्री), प्रभु लाल मीणा, देवकरण जाट (जिला उपाध्यक्ष), रामराय गिरदावर (तहसील अध्यक्ष निवाई), मूल सिंह (तहसील अध्यक्ष), कन्हैया लाल गुर्जर (मंत्री टोंक), जगदीश घटाला (तहसील अध्यक्ष टोडारायसिंह), भंवरलाल जाट (जिला संयोजक), रजनी सिंह (जिला महिला प्रमुख), लक्ष्मी नारायण (तहसील मंत्री नगरफोर्ट), केदार नारायण वर्षा जल संरक्षण प्रमुख, बाबूलाल जाट मीर नगर, नंदलाल गुर्जर देवनगर, शंकर चौधरी ठिकरिया सहित अन्य पदाधिकारियों को प्रत्येक को 5-5 ग्राम इकाइयों के गठन का लक्ष्य प्रदान किया गया। बैठक के अंत में अमर शहीद स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह तोमर एवं शिवाजी लाल मीणा, तहसील मंत्री उनियारा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में जिले के विभिन्न तहसीलों से आए पदाधिकारियों ने किसान हितों एवं संगठन विस्तार को लेकर अपने विचार रखे। विनय सिंह ताखर जिला मंत्री भारतीय किसान संघ
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न