Tonk // आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ को मिला राजकीय अतिथि का दर्जा, जैन समाज में खुशी की लहर

Tonk – वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ को राजस्थान सरकार द्वारा राजकीय अतिथि का सम्मानित दर्जा प्रदान किया जाना समस्त जैन समाज के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है। वर्धमान सागर महाराज संध को राजकीय अतिथि का दर्जा मिलने पर जैन समाज टोंक अध्यक्ष पदमचंद आड़रा, धर्म चंद दाखिया, भागचंद फूलता, कमल आंडरा, संजय संघी, नीटू छामुनिया, ओम ककोड़, नरेंद्र फागी, कमल सर्राफ, धर्मेंद्र पासरोटियां, राजेश सर्राफ,सहित कई गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर की।
Tonk – अखिल भारतीय जैन समाज के प्रवक्ता पवन कंटान, ने बताया कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे सीकर जैन समाज के अहम योगदान रहा इसी क्रम में राजकीय अतिथि सम्मान के प्रशस्ति पत्र का भव्य विमोचन फुलेरा समाज की गरिमामयी उपस्थिति में, आचार्य श्री के संपूर्ण संघ के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। यह अवसर श्रद्धा, भक्ति, समर्पण एवं गौरव का अनुपम संगम रहा। इससे पूर्व 2025 के टोंक चातुर्मास में राजकीय अतिथि का दर्जा प्राप्त हुआ था।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न