Tonk // टोंक में वीबी-जीराम जी योजना का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार
Tonk // टोंक में वीबी-जीराम जी योजना का शुभारंभ, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार और विकास कार्यों की सौगात

Tonk – जिले में विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जीराम जी) का शुभारंभ गुरूवार को उपखंड टोंक की ग्राम पंचायत पराना में जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि वीबी-जीराम जी योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना साकार होगी। इसके माध्यम से जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के निर्माण कार्य करवाए जाएंगे, वहीं ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता का पैसा जनता के हित में उपयोग में लाया जा सकेगा। उन्होंने गत वर्षों में हुए विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री चौहान ने ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लाभार्थियों को आवासीय पटटे, मंगला पशु बीमा योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया। उन्होंने ग्रामीणों को इन शिविरों क माध्यम से अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कहा।

Tonk – जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार मीना ने कहा कि वीबी-जीराम जी योजना से ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार मिलना संभव होगा। उन्होंने वीबी-जीराम जी योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जिले की समस्त ग्राम पंचायतों से अलग-अलग कार्यों के प्रस्ताव लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति और संसाधन निर्माण के लिए कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वीबी-जीराम जी योजना के माध्यम से विकसित भारत और विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने में सहायता मिलेगी। अतिथियों द्वारा पौधारोपण के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी सौंपे गए। इसके पश्चात वीबी-जीराम जी योजना के केन्द्र-राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का प्रसारण वीसी के माध्यम से उपस्थितजनों द्वारा देखा गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सीमा खेतान, एसीइओ ललित कुमार, विकास अधिकारी सविता राठौड़, नायब तहसीलदार पूजा अटल, मण्डल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, बद्री जाट, राम लखन जाट, सहित पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न विभागों के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न