Tonk // रोटरी क्लब टोंक बनास ने पार किया 1000 निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का ऐतिहासिक आंकड़ा

Tonk – रोटरी क्लब टोंक बनास एवं शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को डॉ. चैंबर, पोस्ट ऑफिस के पास, टोंक में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष तुशांत टिक्कीवाल ने बताया कि शिविर में लगभग 67 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 20 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु पंजीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि इस शिविर के साथ ही रोटरी क्लब टोंक बनास ने 1000 निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक क्लब के माध्यम से कुल 1007 जरूरतमंद मरीजों के सफल नेत्र लेंस प्रत्यारोपण (मोतियाबिंद ऑपरेशन) करवाए जा चुके हैं, जो क्लब की सेवा यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Tonk – क्लब के सचिव सीए आकाश जैन ने बताया कि रोटरी क्लब टोंक बनास प्रत्येक माह समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन करता है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर जनसेवा के कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में चार्टर प्रेसिडेंट रो. रोहिताश्व कुमावत, असिस्टेंट गवर्नर रो. बादल साहू, रो. डॉ. प्रदीप गहलोत, राष्ट्रीय कवि प्रदीप पंवार, अंतर्राष्ट्रीय गायक कलाकार धनराज साहू,वेणी प्रसाद जैन, सत्यनारायण नामा एवं क्षितीज मित्तल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से डॉ. तनुश्री शर्मा एवं उनकी टीम ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न