Tonk // विश्व उद्यमिता दिवस पर टोंक कॉलेज में कार्यशाला, बिजनेस आइडिया पर चर्चा

Tonk
Tonk- टोंक। राजकीय महाविद्यालय टोंक में नवाचार एवं प्लेसमेंट सेल तथा इन्क्यूबेशन सेंटर के संयुक्त तत्त्वावधान में विश्व उद्यमिता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक तथा प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वावलम्बी भारत अभियान के तहत देश के युवाओं में उद्यमिता, स्टार्टअप तथा कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए 21 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक उद्यमिता पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके अन्तर्गत युवाओं को नए व्यवसाय को प्रारम्भ करने, स्टार्टअप शुरू करने, अपने बिजनिस आइडिया को बाजार से जोड़ने के लिए मार्गदर्शन, मेंटरशिप, वित्तीय सहायता और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें विभिन्न सेमीनार और कार्यशालाओं के माध्यम से युवा उद्यमियों तथा स्टार्टअप लगाने वालों के व्याख्यान से संबंधी तकनीकी सत्र भी आयोजित किए जाऐंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक प्राचार्य आर.एस. जगरवाल ने कहा कि युवाओं को नौकरी खोजने वाले के साथ-साथ नौकरी देने वाला भी बनने का प्रयास करना चाहिये। हमें अपने स्थानीय उत्पादों एवं संसाधनो पर आधारित उद्यमिता की संभावनाओं पर भी विचार करना चाहिए। कार्यक्रम में स्टार्टअप डोमेन एक्सपर्ट सर्वप्रिय दौराया ने छात्र-छात्राओं को स्टार्टअप लगाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में प्रो. सत्यपाल सिंह, डॉ. अजय कुमार मीना, डॉ. श्याम सोनी, मो. हनीफ सहित छात्र-छात्राओं ने उत्साहवर्धक भागीदारी की।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
http://thechanakyatvrajasthan.com
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न