tonk // जन्मदिन पर जनसेवा की मिसाल, मूलचंद बैरवा के रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रहित

tonk-रामदेव मेमोरियल सेवा संस्था, टोंक के तत्वावधान में मूलचंद बैरवा (एडवोकेट) के जन्मदिन के अवसर पर बैरवा धर्मशाला, टोंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए *52यूनिट रक्तदान* किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आमजन को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। रक्तदान करने वाले सभी है रक्तदाताओं का संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया गया तथा उन्हें रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। आयोजन सचिव देवेंद्र जेथलिया ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत सामाजिक कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस जनसेवा से जोड़ने के लिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाने चाहिए। रामदेव मेमोरियल सेवा संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया। टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
http://thechanakyatvrajasthan.com
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन