TONK // हाईटेक उद्यानिकी तकनीक की संक्षिप्त जानकारी कृषको को दी

TONK – टोंक राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत विभिन्न उद्यानिकी कार्यक्रमों की कृषको को अधिक से अधिक जानकारी देने एवं उद्यानिकी गतिविधियों से जुडे़ विभिन्न उद्यमियों को कृषको से जोड़े जाने के लिये ’’हाईटेक उद्यानिकी’’ विषय पर कृषि ऑडिटोरियम, टोंक में दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार 18 व 19 दिसम्बर, 2025 का आयोजन उद्यान विभाग द्वारा किया जा रहा है। सेमीनार में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कृषको को अधिक से अधिक लाभान्वित किये जाने के लिए निर्देषित किया।
TONK – संयुक्त निदेषक कृषि (विस्तार) टांेक वीरेन्द्र सिंह सौलंकी ने बताया कि जिले की भौगोलिक स्थिति, संरक्षित खेती, हाईटेक उद्यानिकी तकनीक की संक्षिप्त जानकारी कृषको को दी गई। बंषीधर चौधरी, विषय विषेषज्ञ, केवीके, वनस्थली, निवाई, टांेक द्वारा संरक्षित खेती – आवष्यकता महत्व एवं प्रबंन्धन, संभावनऐं एवं चुनौतियां के बारे में बताया गया। नरेष कुमार अग्रवाल, विषय विषेषज्ञ, केवीके, वनस्थली, निवाई, टांेक ने फल बगीचा आवष्यकता, उत्पादन तकनीक एवं प्रबन्धन एवं ग्रीन हाउस व शेडनेट हाउस में सब्जी उत्पादन तकनीक आदि जानकारी कृषको को दी।
दिनेष कुमार बैरवा, उप निदेषक कृषि ने कृषको को आत्मा कार्यक्रम/प्रषिक्षणों की जानकारी दी। डॉ. सूरजमल जाट, उप निदेषक कृषि द्वारा उद्यानिकी फसलों मंे बॉयो एजेन्ट बॉयोपेस्टीसाईड के उपयोग की जानकारी कृषको को दी। उद्यान विभाग के उप निदेशक ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन से होने वाले लाभ के बारे में बताया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण