TONK // महाविद्यालय में दो दिवसीय मतदाता जागरूकता क्लस्टर कैंप का आयोजन

TONK – मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय, टोंक में विद्यार्थियों के मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु दो दिवसीय मतदाता जागरूकता क्लस्टर कैंप का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य लोकेश कुमार शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान एक सशक्त माध्यम है।
नव मतदाताओं एवं वंचित मतदाताओं के नाम जोड़ने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है, ताकि “कोई भी पात्र मतदाता न छूटे” की संकल्पना को साकार किया जा सके।कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, टोंक के बूथ लेवल अधिकारी फहीम मुगनी एवं डॉ. नदीम ने SIR-2026 के अंतर्गत 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने फॉर्म-6, विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी दी तथा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से घर बैठे मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।इस अवसर पर स्वीप सदस्य प्रो. रजनी तसीवाल, डॉ. नीतू चौधरी, डॉ. मोहम्मद बाकिर हुसैन, अरुण कुमार मीणा सहित महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित
TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट