TONK // प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-अभिनंदन

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जयपुर जातें समय भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह जी चौहान के सानिध्य में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनन्दन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।सभी ने मुकेश दाधीच के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि आपके साथ संगठन का मजबूती से काम हो रहा है।
इस अवसर पर मुकेश दाधीच ने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक परिवार है, और भारतीय जनता पार्टी संगठन की पहचान कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी है। उन्होंने संकल्प लिया कि आगे भी संगठन और समाज की सेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।इस अवसर पर जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी,बबलू टैंकर,राजेश शर्मा,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव,पंकज पहाड़िया,हेमंत सैनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष नमोनारायण गौतम, सुभाष सैनी, देवराज गुर्जर, आशीष शर्मा,तौसीफ खान, महेंद्र बेरवा सहित अन्य मौजूद रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन