The Chanakya TV Rajasthan

TONK // समाजसेवी रामजीलाल विजयवर्गीय भामाशाह को किया सम्मानित

TONK // समाजसेवी रामजीलाल विजयवर्गीय भामाशाह को किया सम्मानित

TONK
TONK

TONK – अखिल भारतीय विजयवर्गीय वेष्य महासभा के कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन टोंक के जिलाध्यक्ष रामजीलाल विजयवर्गीय का सम्मान किया गया। वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री अशोक कुमार गांधी ने बताया कि विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में गरिब परिवारों को कम्बल एवं गरम कपड़ा वितरण, पर्यावरण के लिए लव-कुश वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम स्वास्थ्य परिचर्चा में ब्लड डोनेशन, कैम्प, विश्व एकता दिवस पर विकलांग मूक बधिर स्कूल में बच्चों को भोजन कराया, गरीबों में फूड पैकिट वितरण करना, अस्पताल में सामाजिक उत्सवों पर फल वितरण, गायों के लिए हरा चारा, गुड़, दलिया का वितरण, सामाजिक आयोजन के उत्सव पर डण्ड पेथ, जल पुष्प-वर्षा कर स्वागत करना, महिलाओं में उत्थान एवं जागृति के लिये महिला कार्यक्रम कराने आदि पर वैश्य समाज के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित जैन सीए, जिला महामंत्री महेन्द्र दुसाद खण्डेलवाल ने माला पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

 

टोंक प्रदेशाध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय पीपलू वाले एवं प्रदेश महामंत्री कमलेश विजय लवादर वाले ने माला, साफा, दुपट्टा, पहनाकर स्वागत किया गया । वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में सुरेन्द्र खण्डेलवाल, बद्रीलाल विजय ताखोली, श्याम प्रेमी, ललित विजयवर्गीय, मोनू विजय सोनवा, आशिष विजय ताखोली, गोविन्द विजय, विराट हिन्दू सम्मेलन प्रताप बस्ती के संयोजक सुरेश विजयवर्गीय बिणजारी, अरूण विजय मेहन्दवास, रामबाबू विजय बासेड़ा विकास विहार आदि मौजूद थे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

 

Exit mobile version