The Chanakya TV Rajasthan

TONK // ‘‘द्वितीय पाटोत्सव’’ के निर्विध्न समापन हेतु श्री गणपति भगवान को दिया आमंत्रण

TONK // ‘‘द्वितीय पाटोत्सव’’ के निर्विध्न समापन हेतु श्री गणपति भगवान को दिया आमंत्रण

 

TONK
TONK

TONK – श्याम मंदिर टोंक में 20 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय ‘‘द्वितीय पाटोत्सव’’ के निर्विध्न समापन हेतु श्री श्याम मंदिर प्रबंध समिति टोंक के सदस्यों द्वारा श्री गणपति आमंत्रण का आयोजन श्री अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में रखा गया। मंदिर प्रबंध समिति के अंशुल जैन आरटी ने बताया कि चार दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न आयोजन आयोजित किए जाएंगे। जिसमें नानी बाई रो मायरो, श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। 20 जनवरी से 22 जनवरी तक श्री श्याम मंदिर प्रांगण में भव्य ‘‘नानी बाई रो मायरो’’ का आयोजन किया जायेगा। जिसमे ख्याति प्राप्त मायरा कथा वाचक पं. अनिरुद्ध दूनीवाले हैदराबाद द्वारा वाचन किया जाएगा।

23 जनवरी बसंत पंचमी को मंदिर प्रांगण में श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मनीष शर्मा कलकत्ता द्वारा श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का वाचन किया जाएगा। गणपति आमंत्रण आयोजन में मंदिर समिति के शैलेन्द्र गर्ग एडवोकेट, देवेंद्र गर्ग, संजय अग्रवाल, मनीष गोयल, विमल गोयल, प्रमोद मोदी, विनोद चौरासिया, बृजमोहन शर्मा एडवोकेट, शेलू गर्ग, योगेश बंसल, अमित मूमियाँ, सोनू बंसल, सूरज सेन, दुष्यंत सोनी, लक्की सोनी, दिनेश जैन, कैलाश लक्षकार, राम साहू, सत्यनारायण गौत्तम, सज्जन सिंह नरुका, सुरेश सैनी, कृपानारायण मिश्रा, गोविंदनारायण गोयल, रजत मुमियां सहित कई सदस्य मौजूद थे।

टोक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

Exit mobile version