TONK// शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से टोंक में सफल नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

TONK – रोटरी क्लब टोंक बनास एवं शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन डाक बंगले में किया गया। क्लब के अध्यक्ष पार्षद बादल साहू ने बताया की रोटरी क्लब टोंक बनास द्वारा आज शिविर में लगभग 80 रोगियो का नैत्र परीक्षण किया गया एवं 24 रोगियो को आपरेशन के लिए पंजीकृत कर जयपुर ले जाया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षाविद् बाबूलाल शर्मा सेंट सोल्जर रो. रोहिताश्व कुमावत, रो. रमेश कुमार शर्मा, रो. मनु नाम, रो पुरूषोतम वाधवानी,सत्यनारायण नामा, रो. डॉ प्रदीप गहलोत, रो. अनिल अजमेरा, तुशात टिक्कीवाल आदि उपस्थित रहे । डॉ सुहानी एवं उनकी टीम इस कार्यक्रम के दौरान शंकरा आई हॉस्पिटल की तरफ से उपस्थित रही।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140&sk=reels_tab
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन