ब्यावर // गजानंद कॉलोनी गणेशपुरा निवासी 29 वर्षीय हेमन्त प्रजापति के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिवार द्वारा किए गए नेत्रदान के निर्णय ने समाज के सामने मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास कि रिपोर्ट
ब्यावर 16 मई। गजानंद कॉलोनी गणेशपुरा निवासी 29 वर्षीय हेमन्त प्रजापति के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिवार द्वारा किए गए नेत्रदान के निर्णय ने समाज के सामने मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर हेमन्त प्रजापति को तत्काल राजकीय अमृतकौर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दृष्टि सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं जे. पी. अजमेरा शोक संतप्त परिवार से मिले तथा उन्हें नेत्रदान के महत्व के बारे में बताया। गहरे दुख के बावजूद परिवार ने समाजहित में नेत्रदान के लिए सहमति प्रदान की सूचना पर आई बैंक सोसायटी अजमेर की टीम के डॉ. भरतकुमार शर्मा एवं कुलदीप सिंह तत्काल ब्यावर पहुंचे और मोर्चरी में नेत्र उत्सर्जन की प्रक्रिया पूर्ण कर नेत्रों को सुरक्षित अजमेर पहुंचाया।इस दौरान स्वर्गीय के पिता टीकमचंद प्रजापति, काका भागचंद भगवानदास, फूफा नन्दलाल, मामा भगवानदास, भाई सुशील नारायण, जयनारायण राधेश्याम प्रजापति सहित शंकरलाल प्रजापति, नरेन्द्र शर्मा, हनुमान नामा, राजेश शर्मा, मुकेश शर्मा एवं समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। दृष्टि सेवा संस्थान के अनुसार स्वर्गीय हेमन्त प्रजापति के नेत्रदान से अब दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिल सकेगी। संस्थान ने नेत्रदानी परिवार के इस पुनीत एवं प्रेरणादायक निर्णय के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।उल्लेखनीय है कि शनि अमावस्या के पावन अवसर पर किया गया यह महादान समाज में सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश देने वाला माना जा रहा है।
https://x.com/arvindchotia/status/2055551040423141383?s=20
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140