टोंक // मोदी फेन्स क्लब टोंक द्वारा 50 गो जल टँकीयो की स्थापनामूक पशुओं की जल सेवा को समर्पित मोदी फेन्स क्लब टोंक
शहर के जाने माने सेवा भावी मोदी फेन्स क्लब द्वारा आज शहर में गो जल सेवा की 50 टँकीया रखवाई गयी….शहर की सेवा भावी जनता से अपील की गई कि वे इस भीषण गर्मी में गो माता के लिए प्रतिदिन स्वच्छ जल भर कर गो वंश की सेवा करे। समाजसेवी भगवान भण्डारी ने बताया कि पिछले 4 वर्षों में मोदी फेन्स क्लब टोंक द्वारा शहर के गली मोहल्लों कॉलोनियों में 251 टँकीया पूर्व में स्थापित की जा चुकी है इस बार 50 टँकीया ओर लगवा कर इस संख्या को 301 किया जा रहा है .।….गो जल टँकी की स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ आज पण्डित पवन सागर के मंत्रोच्चारण के साथ टोंक रामद्वारा के संत श्री राम निवास जी महाराज द्वारा किया गया…।.पूजन एवम लोकार्पण के बाद संत रामनिवास जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गो सेवा को श्रेष्ठ सेवा बताया और उन्होंने कहा कि सनातन ही एक मात्र ऐसा धर्म है जिसमे स्वयम के अलावा दूसरे के हित की ओर दुसरो की सेवा के बारे में सोचा जाता है ओर सेवा कार्य किये जाते है उन्होंने गत 14 वर्षों से मोदी फेन्स क्लब के सत्कार्यो की प्रशंसा करते हुए ग्रुप के सभी सदस्यों एवम सहयोग कर्ताओं का साधुवाद किया ..।

https://x.com/tv_chanaky5736/status/2055888158592778605?s=20
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140