Anandpuri // आनंदपुरी में कांग्रेस का हल्लाबोल: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली-पानी संकट पर सरकार को घेरा

Anandpuri – आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली-पानी संकट और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनंदपुरी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीया ने कहा कि प्रदेश में महंगाई बेलगाम हो चुकी है और आम आदमी का जीवन संकट में । पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने आमजन की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के बजाय केवल प्रचार और इवेंट मैनेजमेंट में लगी हुई है। मालवीया ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा हैकिसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण ने देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, लेकिनदोषियों के खिलाफ अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

Anandpuri – कांग्रेस ने मनरेगा में पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराने, श्रमिकों व मेटों की बकाया मजदूरी का भुगतान करने, व्यक्तिगत लाभ के कायों जैसे केटलशेड और कुओं की स्वीकृति देने, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन का नियमितभुगतान करने, किसानों की फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग की।ज्ञापन में फसल बीमा एवं फसल खराबे के मुआवजे का भुगतान शीघ्र करने, किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति जारी करने, विभिन्न विभागों के बकाया भुगतान करने तथा रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि वापस लेने की मांग भी की गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस मोहनलाल रोत,कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार , अर्जुन पाटीदार बागीदौरा ,हरिशंकर देवतरा प्रधान , सरपंच हिना ताबियार जगदीश ताबियार कन्हैयालाल पारगी ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंभू लालता ताबियार ब्लाक महासचिव आनंदपुरी मंडल अध्यक्ष नगेंद्र लाल गरासिया हकरिया भाई सरपंच गंगेश्वर , सरपंच रविंद्र पारगी, सुखलाल निनामा ,सतीश ताबियार, गोल्डन सिंह छाजा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न