TONK // राजीविका मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की ताकत, छोटे-छोटे समूह अब बन रहे आत्मनिर्भर और रोजगार सृजन का आधार

TONK – प्रदेश के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए राजीविका मिशन के तहत ‘‘लखपति दीदी योजना‘‘ का विस्तार किया है। अब महिलाओं को 1.5 प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रुपये का लोन मिल रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण देश का आर्थिक आधार है। विकसित भारत 2047 को पूरा करने के लिए भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नारी शक्ति की भूमिका बहुत अहम है। महिला सशक्तिकरण की हमारी योजनाओं से उनके जीवन में नया बदलाव आ रहा है।

TONK – श्री चौधरी राजसखी मेला-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को जिला मुख्यालय के कलेक्टेªट परिसर में राजीविका की स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 8 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के चैक वितरित किए। चैक वितरण के दौरान राजीविका की महिलाओं ने तालियां बजाकर खुशी व्यक्त की।
श्री चौधरी ने जिले में राजीविका की महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के लिए जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल द्वारा किए गए नवाचार ‘‘डीएम विद दीदीज‘‘ की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर राजीविका मार्ट का कॉसेप्ट, श्री कल्याण जी मंदिर डिग्गी में महिलाओं की आजीविका वृद्धि के लिए दुकान उपलब्ध कराने से लखपति दीदी के उत्पादों को व्यापक बाजार और आय के नये अवसर प्राप्त होंगे।
TONK – उन्होंने इसके लिए अपनी और से 50 लाख रुपये की घोषणा की।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने कहा कि यह मेला महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस मेले में राजस्थान के अन्य जिलों के 19 तथा स्थानीय 36 स्वयं सहायता समूह अपने प्रोडक्ट का क्रय करने के लिए आए है। उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला स्वंय सहायता समूहों का उत्साह वर्धन करें तथा उनके उत्पादों को खरीदकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहयोग दें।
कार्यक्रम में राजीविका की दीदीज सरिता निराला, सुमन जांगिड और ममता योगी ने स्वंय सहायता समूह से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आए परिवर्तन, आत्मनिर्भर बनने और अपनी आर्थिक तरक्की के बारे में बताया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट समाचार
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न