TONK // अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन परिवार जिला टोंक द्वारा आज वैश्य एकता दिवस मनाया गया

TONK – अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन परिवार जिला टोंक द्वारा आज वैश्य एकता दिवस मनाया गया, जिला महामंत्री महेंद्र दुसाद खंडेलवाल लाला ने बताया कि आज दिनांक 17/ 3/ 2026 को अंतराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन के संस्थापक आदरणीय बाबूजी स्वर्गीय श्री रामदास जी अग्रवाल की जन्म तिथि को वैश्य समाज वैश्य एकता दिवस के रूप में मनाता है, जिसमें स्वर्गीय रामदास अग्रवाल को याद किया गया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए, एवं संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मशहूर उद्योगपति रोहित जैन r t वालो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया,

TONK – इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहां की वैश्य समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, वह मेरी संस्था से वर्षों से जुड़ा हूं वह संस्था को आगे बढ़ते हुए देख रहा हूं, एवं प्रदेश मंत्री अशोक गांधी ने नए सदस्य बनाने पर जोर दिया, एवं गौशाला जाकर गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र दुसाद खंडेलवाल लाला ने किया।
कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष राजेश मंगल, महामंत्री कुशल महेश्वरी, लोकेश गुप्ता, सुरेश जाजू, विष्णु खंडेलवाल, महिला जिला अध्यक्ष रेखा जाजू, कोषाध्यक्ष मंजू गर्ग, महिला शहर अध्यक्ष अंजलि शेखावटिया, महामंत्री हेमलता खंडेलवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट समाचार
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ