TONK // करो योग, रहो निरोग” के संदेश के साथ टोंक में महिलाओं को हेल्थ अवेयरनेस की सीख

TONK – टोंक में प्रेरणा ग्रुप द्वारा आयोजित एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को ब्रैस्ट कैंसर, स्वास्थ्य, संस्कृति और आत्म-जागरूकता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका रेखा जाजु ने मंच संचालन किया और सभी अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजवल्लित कर के किया गया, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। डॉ. अनुकृति सूद ने ब्रैस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया और महिलाओं को नियमित रूप से स्वयं स्तन परीक्षण करने और 40 वर्ष की आयु के बाद समय-समय पर मैमोग्राफी करवाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि ब्रैस्ट कैंसर का इलाज संभव है,
TONK – बस जरूरत है समय पर इसकी पहचान करने की।जिला प्रमुख सरोज बंचाल ने नारी स्वास्थ्य और अपनी संस्कृति को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर ही अपने परिवार और समाज के लिए कुछ कर सकती हैं। एस्ट्रोलाज़ी अम्बिका सोनी ने नवग्रहों और राशियों के साथ मानव जीवन के संबंधों पर चर्चा की और बताया कि कैसे ग्रहों की स्थिति हमारे जीवन को प्रभावित करती है।सेंट सोल्जर की प्रिंसिपल डॉ शिप्रा बारेगामा ने नारी के तनाव जीवन को दूर करने के उपाय बताएं और एक पेपर पेन की गतिविधि भी करवाई, जिससे महिलाओं को अपने विचारों को व्यक्त करने का अवसर मिला।
TONK -पूर्व सभापति लक्ष्मी जी जैन ने बताया कि करो योग रहो निरोग उन्होंने बोला कि जिस तरह मोबाइल हमारे जीवन का अंग बन चुका है वैसे ही योग को भी हमे जीवन में शामिल करना होगा सीडीसी डांस के डायरेक्टर चिनु पारिक ने सभी को हेल्थी डाइट के बाते में बताया और जुम्बा डांस में शामिल किया, जिसे सभी ने बहुत आनंद लिया।कार्यक्रम में प्रेरणा ग्रुप की सदस्यों अल्पना जोनवाल, स्मिता शर्मा, सुधा लोड़ा, पूनम, हेमलता शर्मा, हेमलता तोशनीवाल, रेणु सोनी, रेखा सोनी, भावना जैन, पंकज, ज्योति विजय, लक्ष्मी विजय, मोनिका जैन, रिंकू सोनी आदि उपस्थित रहीं
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापनटोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ