Tonk // श्योजीलाल यादव मौत मामले में यादव महासभा का अल्टीमेटम, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को रोड जाम

Tonk – यादव महासभा टोंक ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप करके मृतक श्योजीलाल यादव के परिजनों को मुआवजा एवं एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है । साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही एवं बर्खास्त किए जाने की मांग की है ।जिला कलक्टर से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल के मुताबिक जिला कलेक्टर ने आश्वस्त किया है कि सोमवार तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। समाज के लोगो ने सोमवार तक कार्यवाही नहीं होने पर दोनों अधिकारियो को चेतावनी है कि मंगलवार को घंटाघर रोड जाम किया जायेगा । एडवोकेट पंकज यादव ने बताया कि मृतक श्योजीलाल की तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उसका पुत्र महेन्द्र यादव मोटर साईकिल से जवाली गांव से दिखाने के लिए टोंक आया था।जिस दौरान ही छावनी में ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी रोक ली तथा चालान काटने लगे।
Tonk – जिस दौरान अपने पिता श्योजी लाल की तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल जाने के लिए काफी हाथा जोड़ी की लेकिन पुलिस कर्मियों ने एक नहीं सुनी। ऐसे हालत में करीबन एक घंटे तक वह चालान की कार्यवाही में लगा रहा। जिला कलक्टर को दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि वह अपने पिता को अस्पताल लेकर गया तो इलाज समय पर नहीं मिलने के कारण उसके पिता की मौत हो गई। ज्ञापन देने वालों में यादव महासभा टोंक के जिलाध्यक्ष रमेश यादव, राजाराम यादव, रामफूल, शंकर यादव, बलराम, हीरालाल, सुरेन्द्र, राजेश, राजेश ,बाबु ,हरिराम यादव, हंसराज, राजेश यादव, मनराज, रतनलाल, हनुमान यादव, राधाकिशन , राज यादव, श्योजी, शंकर, लक्ष्मी, रमेश, कजोड खोड़ा, किशन, मुकेश यादव, प्रहलाद, काना, गोपाल, प्रहलाद यादव, बनवारी लाल यादव सहित अन्य समाज के लोग शामिल थे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न