Tonk // टोंक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का पोस्टर विमोचित, एडीएम विनोद मीना ने की जनभागीदारी की अपील

Tonk – अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद कुमार मीना ने शुक्रवार को टोंक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर एडीएम ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने आमजन से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी निभाने का आह्वान किया। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक राम सहाय बैरवा ने बताया कि रविवार, 21 जून को जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड टोंक में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा आमजन की सहभागिता रहेगी। उन्होंने कहा कि योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न