Tonk // सत्यनारायण चौधरी के उपाध्यक्ष बनने पर सुरसुरा में हुआ भव्य सम्मान समारोह, समाज ने जताई खुशी

Tonk – प्रादेशिक वीर तेजा जाट विश्राम स्थली समिति वीर तेजाजी धाम सुरसुरा (अजमेर) के पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी के सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने जाने पर नगर परिषद विकास समिति एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया । सम्मान एवं स्वागत समारोह में वक्ताओं ने सत्यनारायण चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण, संगठनात्मक क्षमता एवं समाज हित में किया गया कार्य सदैव प्रेरणादायक रहा है। उनके उपाध्यक्ष बनने से समिति को नई ऊर्जा एवं प्रभावी नेतृत्व प्राप्त होगा। सम्मान समारोह में सत्यनारायण चौधरी को पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
Tonk – चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा वीर तेजा जाट समाज की एकता, विकास एवं गौरव के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान वीर तेजाजी महाराज से उनके सफल, यशस्वी एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। जिस दौरान रामकरण जाट, सागर मल , छीतर लाल, संजय शर्मा, महेश रघुवंशी, शोभाराम, कुलदीप धाकड़, राजेंद्र, सुरेश, शिवशंकर सावरा , नरेन्द्र, रवि ,शंकर आदि मौजूद थे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न