Tonk // टोंक: आईएफडब्ल्यूजे जिलाध्यक्ष पद पर प्रेम रघुवंशी की नियुक्ति, पत्रकारों में खुशी की लहर

Tonk – आई,एफ,डब्ल्यू,जे, टोंक पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर पत्रकार प्रेम रघुवंशी को नियुक्त किया गया है। नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से अब संगठन को टोंक जिले में गति मिलेगी।आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ ने शनिवार को राज्य के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है।इन नियुक्तियों में टोंक जिले के जिलाध्यक्ष पद पर “द पुलिस पोस्ट ” के टोंक ब्यूरो प्रेम रघुवंशी को नियुक्ति दी गई है। प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष की अपनी कार्यकारिणी गठित किए जाने के निर्देश देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे संगठन को गति देंगे, साथ ही पत्रकारों के हितों को बड़ी मजबूती से उठाएंगे।आई,एफ,डब्ल्यू,जे, के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम रघुवंशी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर टोंक जिले के पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।साथ ही उम्मीद जताई है कि प्रेम रघुवंशी टोंक जिले के पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को प्रदेशस्तर पर उठा कर समाधान कराएंगे, साथ ही पत्रकारों के हितों में आवाज उठाएंगे।
Tonk – रघुवंशी को बधाई देने वाले पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार राम पाल राकेट निवाई, सत्य नारायण चावला, राज कुमार करनानी, भगवान सहाय शर्मा, मनोज तिवारी, राहुल राजवंशी, लियाकत अली, समीर खान , रामावतार धाभाई, कमलेश सैनी, रवि , सुरेन्द्र गुप्ता, पवन शर्मा, कमल मीणा, अजय शर्मा, संदीप शर्मा उनियारा, मुनीम मीणा अलीगढ़, शिवराज मीणा , नासिर अली, केशव राज सेन, विजय लखानी, रफ़ी अंसारी, दौलत पारीक, वजाहत अख्तर, विजय शर्मा अलीगढ़, फिरोज उस्मानी, असलम खान, विनोद सांखला, अरशद शाहीन, दीपक विजय, याकूब अली अलीगढ़, जलालुद्दीन, निर्भय मीणा, रवीश टेलर, ओम प्रकाश शर्मा सोहेला, राकेश पालीवाल, अशोक शर्मा, राम बाबू विजयवर्गीय, रवि विजयवर्गीय, राम गोपाल नायक मालपुरा, पूर्व जिलाध्यक्ष भूलेंद्र सोलंकी, कमलेश कुमार, गोविंद सेठी देवली, रवि सेनी, रविन्द्र जौहरी, रोशन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय जैन आदि शामिल हैं।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न