Tonk // टोंक के घंटाघर पर जर्जर सरकारी भवन बने खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Tonk – टोंक जिला मुख्यालय पर स्थित टोंक का हृदय स्थल घंटाघर चोराराहे के पास स्थित व भीड़भाड़ व24घ घंटे व्यस्त रहने वाले मार्ग पर के सरकारी भवनों की हालत जर्जर व खण्डर बनी हुई होने से वहां से गुजरने वाला हर व्यक्ति भयभीत रहता है कि कहीं भवन गिर ना जाए। दी चाणक्य टीम ने शहर का जायज़ा लिया तो सरकारी भवन जो पूर्व में ज़िला रसद विभाग संचालित था,उसी के पास क़ृषि विपणन का खाद-बीज वितरण केन्द्र हुआ करता था पास ही अन्नपूर्णा रसोई संचालित है तो काआपरेटिंग बैंक जहां कई लोगों का आवागमन रहता है

Tonk – इन भवनों की स्थिति खण्डर व जर्जर पड़ी हुई है जिस पर जिला प्रशासन का ध्यान नहीं है इन जर्जर व खण्डर कभी भी ध्वस्त हो सकते हैं ओर बड़ी घटना हो सकती है । यहां अधिकतर मजदूर वर्ग के लोग अपनी मजदूरी मिलने के इंतजार में यहां बैठकर ही अपनी दिहाड़ी की व्यवस्था करते हैं । दी चाणक्य टीम इस समाचार के माध्यम से जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करतें हुए इस ओर ध्यान रखते हुए शीघ्र समाधान किया जाये जिससे भविष्य में कोई दुर्घटना ना हो ।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न